विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद छोटी नावों के परिचालन की मांग, डीएम के जनता दरबार पहुंचे नाविक

डेस्क बिहार भागलपुर
26-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद छोटी नावों के परिचालन की मांग, डीएम के जनता दरबार पहुंचे नाविक

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद बियाडा घाट से बड़ी जहाजों के जरिए यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है। इस बीच स्थानीय नाविकों ने भी छोटी नावों के परिचालन की अनुमति देने की मांग उठाई है। अपनी मांगों को लेकर नाविक जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंचे और गुहार लगाई।नाविकों का कहना है कि उनके पास भी छोटी नावें हैं जिन्हें चलाने की अनुमति जिला प्रशासन दे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से निर्धारित सभी नियमों का पालन करने के लिए वे तैयार हैं। पहले भी उनकी नावों से यात्रियों को मुफ्त में गंगा पार कराया जाता था जिसके बदले जिला प्रशासन की ओर से उन्हें भुगतान किया जाता था।नाविकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर नाव खरीदी थी इस उम्मीद में कि सेतु बंद होने के बाद उन्हें भी परिचालन का अवसर मिलेगा। उनका कहना है कि पहले गंगा में पानी अधिक होने की वजह से अनुमति नहीं मिल रही थी लेकिन अब जलस्तर कम हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन उन्हें भी नाव चलाने की अनुमति दे ताकि उनकी रोजी-रोटी चल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!