3 नवंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद जदयू की तैयारी तेज, भागलपुर आ रहे टाउन हॉल में जदयू के उमेश कुशवाहा एवं संजय झा।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार 9798944840

3 नवंबर को टाउन हॉल में आयोजित होगा ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद जदयू की तैयारी तेज, भागलपुर आ रहे टाउन हॉल में जदयू के उमेश कुशवाहा एवं संजय झा।

भागलपुर। आगामी 3 नवंबर 2026 को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला जदयू कार्यालय, मौर्या विवाह भवन, भागलपुर में जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिप्पू मंडल ने बताया की कार्यक्रम की तैयारियाँ संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। फरक्का जल संधी की तय समय सीमा समाप्त सन 1996 12 दिसंबर से इस वर्ष 2026 12 दिसंबर को 30 वर्ष पूरी हो रही है ।हमारी जदयू के नीतीश सरकार के कार्यकाल से वर्तमान कार्यकाल Nda घटक दल के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट् चौधरी जी की भी पूरी समर्थन है इस संधी को तोड़ने में क्योंकि अब जो बंगाल की सरकारें है वो भाजपा की है इसलिए पूर्ण विश्वास के साथ ये संधी फरक्का और मुर्शिदाबाद के बीच टूटने से अपना बिहार बाढ़ के त्रासदी से बचेगा।इन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1996 में फरक्का जलसंधि से संबंधित घटनाक्रम के दौरान तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों में नीतीश कुमार जी ने विरोध किया था।

बैठक में डॉ सौरभ सुमन चिकित्साह सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से फरक्का जलसंधि से जुड़े ऐतिहासिक, राजनीतिक एवं जनहित के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जायेगी।फरक्का जलसंधि का दुष्परिणाम है कि हम बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित रहते हैं। नीतीश कुमार जी कभी भी इस जलसंधि के पक्षधर नहीं रहे हैं। इस जल संधि की 30 वर्ष की समय सीमा इस वर्ष समाप्त हो रही है पुनः यह समझौता न हो ,संकल्प लेंगे।आगामी कार्यक्रम में सिर्फ जदयू के कार्यकर्ताओं की भीड़ रहेगी। कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहेगा। समझौता रद्द हो जाने से बाढ़ से आम आवाम को राहत मिल जाएगा।

चंदन कुमार ने कहा कि हम सभी जदयू के कार्यकर्ता अपने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हार्दिक सम्मान के साथ इस 3 तारीख को आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भागलपुर की धरती से फरक्का जल संधी को लेकर चर्चा होगी जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है ।बांका ,भागलपुर,पूर्णिया,मुंगेर, खगड़िया से करीबन 25000 हजार लोग आने वाले हैं 3 नवंबर को हैं।

‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!