जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में विद्युत परियोजनाओं एवं जनसमस्याओं की हुई समीक्षा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक में विद्युत परियोजनाओं एवं जनसमस्याओं की हुई समीक्षा

भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति, विद्युत आधारभूत संरचना एवं विभिन्न केंद्र एवं राज्य प्रायोजित विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान RDSS-I एवं RDSS-II परियोजनाओं के अंतर्गत भागलपुर जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही MKVSI-II एवं राज्य परियोजनाओं के तहत संचालित विद्युत कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली गई।

माननीय सांसद महोदय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले के निर्धारित लक्ष्य, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों तथा लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में माननीय सांसद महोदय ने भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विद्युत समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, नए विद्युत कनेक्शन, जर्जर विद्युत संरचनाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

माननीय सांसद ने कहा कि विद्युत से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जिले में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!