डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और सीएम सम्राट चौधरी
ऐंकर – भागलपुर बिहार में गंगा, कोसी और गंडक समेत कई नदियों के उफान के बीच बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया दोनों नेताओं ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ और कटाव की स्थिति देखी इसके बाद राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से बातचीत की इस दौरान बाढ़ को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि बाढ़ आती-जाती रहती है लेकिन सरकार का प्रयास है कि आपदा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों और किसानों के साथ खड़ी है। फसल और मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी राहत शिविर में शिवराज सिंह चौहान ने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया
बाइट — सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बिहार
बाइट — शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री भारत सरकार।
