धरना नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान: भागलपुर की महापौर ने पार्षदों से बातचीत की अपील

Oplus_131072

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

धरना नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान: भागलपुर की महापौर ने पार्षदों से बातचीत की अपील

भागलपुर नगर निगम में विकास राशि के बंटवारे को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन के बीच महापौर ने आंदोलनकारी पार्षदों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है महापौर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर ने कहा कि धरना-प्रदर्शन किसी समस्या का समाधान नहीं है उनके मुताबिक, पार्षदों की मांग पर ही विकास योजनाओं की एनआईटी जारी की गई थी ऐसे में एनआईटी जारी होने के बाद राशि के बंटवारे पर सवाल उठाना और बिना बातचीत के अनशन पर बैठना उचित नहीं है महापौर ने समाधान का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सभी पार्षद आपस में बैठकर उपलब्ध विकास राशि का सर्वसम्मत बंटवारा तय करें और सूची निगम को सौंपें उसी आधार पर नई एनआईटी जारी की जा सकती है महापौर ने यह भी कहा कि विकास में समानता का मतलब केवल राशि का बराबर बंटवारा नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों की समानता है अति पिछड़े वार्डों में सड़क, नाली और जलजमाव जैसी गंभीर समस्याएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता उन्होंने धरने पर बैठे पार्षदों से आंदोलन समाप्त कर आमने-सामने बैठकर बातचीत करने और जनता के हित में समाधान निकालने की अपील की प्रेस वार्ता में उप महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे

बाइट — डा वसुंधरा लाल मेयर नगर निगम भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!