बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजे के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जायजे के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन

भागलपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान, किसानों की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए भागलपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री के भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर सांसद अजय मंडल एवं विधायक शुभानंद मुकेश की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अगवानी की।

इस अवसर पर सांसद अजय मंडल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों एवं आम लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार का निराकरण किया जा रहा है।

विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता सक्रियता से उपलब्ध करा रही है।

विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।
सुड्डू साईं ने कहा कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों को प्रशासन तथा कार्यकर्ता के समन्वय से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

संजीव चन्द्रवंशी ने कहा कि बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में आम लोगों और किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

विभूति गोस्वामी ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
संजय राम ने कहा कि प्रभावित किसानों और परिवारों को चिन्हित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है।

धनंजय मंडल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक राहत कार्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है।

अर्जुन साह ने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत कार्यों की स्थिति की जानकारी लेना, प्रसंशनीय है।

अनुज सिंह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय पर पहुंचाना राहत कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, अशोक सिन्हा, प्रिंस कुशवाहा , संजय कुशवाहा, संदीप कुमार ,विकास कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!