अजय प्रताप को ब्लड बैंक के प्रभारी बनाए जाने पर रक्तदानी संस्था के द्वारा बुके ओर अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर।डॉ अजय प्रताप को ब्लड बैंक जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भागलपुर के प्रभारी बनाया गया।डॉ अजय प्रताप को रक्तदानी संस्था के द्वारा बुके ओर अंग वस्त्र से सम्मानित किया,डॉ अजय प्रताप ने बताया कि ब्लड बैंक को ओर बेहतर माहौल बनाया जाएगा जिससे मरीज ओर उनके परिजन को किसी भी प्रकार का परेशानी न हो ओर जल्द से जल्द ब्लड उपलब्ध हो सके तथा रकदाता से अपील किए है कि ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेशन के लिए आगे आए।वहां पर उपस्थित रहे वी केयर से नितेश चौबे, गोल्डन सिंह बिहार बंगाली समिति से उत्तम देवनाथ, निरुपम जी तथा मनोज उपाध्याय, तथा ब्लड बैंक से टेक्निकल सुपरवाइजर अंशु, काउंसलर नूर जी टेक्नीशियन राजेश जी , सुमन जी, शानू , सिस्टर नूतन, पुष्पलता, एवं अन्य कर्मी ने उन्हें बधाई दी इस मौके पर मनोज उपाध्याय के द्वारा अपना 47वाँ रक्तदान किया।
