कटिहार-फरक्का जल संधि पर जागरूकता को मैराथन: संजय झा ने दिखाई हरी झंडी; सैकड़ों स्कूली बच्चों-युवाओं ने लिया हिस्सा

कटिहार-फरक्का जल संधि पर जागरूकता को मैराथन: संजय झा ने दिखाई हरी झंडी; सैकड़ों स्कूली बच्चों-युवाओं ने लिया हिस्सा

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को कटिहार में मैराथन का आयोजन किया गया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन में सैकड़ों स्कूली बच्चों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद टाउन हॉल में नीतीश संवाद का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन जिला अतिथि गृह से शुरू होकर नगर भवन टाउन हॉल तक पहुंची। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता आशीष बलिदानी ने किया।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज खान ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मैराथन को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी और बरारी विधायक विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल, जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, मनिहारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू सुमन और जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
मैराथन के दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस भी तैनात रही। कार्यक्रम के जरिए फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!