डेस्क बिहार भागलपुर
3-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा मिशन लाइफ गतिविधि आयोजित
मध्य विद्यालय जगदीशपुर मे ईको क्लब मिशन लाइफ द्वारा ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह 2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधि कर एक दूसरे को जागरूक करते हुए समाज को ऐसी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया जिससे प्राकृतिक संसाधनों की बचत हो और प्रदुषण कम हो । इसके तहत ईको क्लब के सदस्यों ने प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा तथा प्रज्ञा की सहयोग से प्राकृतिक संसाधनों की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर निर्माण, चित्रांकन, स्लोगन लेखन, लघुनाटक तथा परिचर्चा में भाग लिए। इसमें रितु , सुन्दरम, स्नेहा , श्रेया , कोमल, वर्षा , सौम्या , रेशम, तथा प्रिया ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे , पानी और बिजली की वचत करेंगे ,अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तथा संरक्षित करेंगे , कचरे को अलग अलग रखेंगे , साईकिल और पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाएँगे, स्थानीय और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देंगे तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे का संकल्प लिए। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी , नेहा कुमारी ,शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
