ER/Press Release: 2026/06/02
भागलपुर – कटिहार – भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवा के संचालन की अवधि में विस्तार
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
Kolkata, June 02, 2026:
दक्षिण एवं उत्तर-पूर्व बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर–कटिहार–भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन के परिचालन को मौजूदा मार्ग, समय-सारिणी एवं ठहरावों के साथ दिनांक 22.06.2026 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही, ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर–कटिहार–भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन का दिनांक 10.06.2026 से 16.06.2026 तक नवगछिया से ही आंशिक रूप से प्रारंभ एवं समाप्त (short originate/short terminate) करने का निर्णय लिया गया है।
यह महत्वपूर्ण रेल संपर्क सेवा मूल रूप से उस समय प्रारंभ की गई थी जब विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण गंगा नदी पर सड़क संपर्क बुरी तरह बाधित हो गया था, जिससे भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के बीच सीधे सड़क यातायात पर पूर्णतः प्रभाव पड़ा था। दैनिक यात्रियों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों एवं स्थानीय किसानों को हो रही गंभीर कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भागलपुर एवं कटिहार के बीच यह अनारक्षित विशेष सेवा प्रारंभ की गई थी, जिसे पूर्व में दिनांक 04.06.2026 तक संचालित किया गया था।
