भागलपुर श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति भागलपुर के द्वारा जैन मंदिर लाल कोठी में एक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता युवा समिति अध्यक्ष ईं रवि कुमार जी ने की ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
ब्यूरो हेड/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति भागलपुर के द्वारा जैन मंदिर लाल कोठी में एक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता युवा समिति अध्यक्ष ईं रवि कुमार जी ने की ।

भागलपुर केंद्रीय युवा समिति के जैन मंदिर के लाल कोठी में अध्यक्ष ई रवि कुमार ने बताया कि आने वाले काली पूजा की रूपरेखा, कुछ नए सदस्यों को समिति मैं जोड़ने पर चर्चा एवं आने वाले समय पर आम सभा बुलाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगमी 25 अक्टूबर 2026 को आम सभा बुलाने का निर्णय लिया गया कार्य समिति द्वारा। कुछ नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। महामंत्री धनंजय यादव ने विगत वर्ष मैं जो भी कमी हमारे समिति के द्वारा रह गया उसको सुधार करके उसे पर काम करने पर आवश्यकता बताइए एवं ज्यादा से ज्यादा समिति को इस समिति से जोड़ा जाए इस पर प्राथमिकता दिया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आनंद यादव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा काली पूजा समिति के मेढ़पति और अध्यक्ष को आम सभा में बुलाया जाए और उनसे विचार विमर्श किया जाए। बैठक में सभी सदस्य द्वारा यह निर्णय लिया गया कि भागलपुर की जितने भी मां काली समिति है उनसे जाकर संपर्क करके एवं निमंत्रण देकरउन्हें आम सभा में बुलाया जाए। कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने कहा पिछले वर्ष का आय-व्यय भी आम सभा में रखा जाएगा एवं विसर्जन शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में मीडिया प्रभारी राजकमल जायसवाल, चंदन यादव,अनामिका शर्मा, सीमा जयसवाल, विशाल बाजोरिया, मुकेश हरि, अनुज वर्मा, राजीव कुमार शाह, अमित कुमार ट्विंकल, शुभम शाह, मनीष मिश्रा ,अनमोल शेखर, रणवीर शर्मा, राजा मंडल, चंद किशोर शाह ,सुमित कुमार शाह, राजीव आचार्य, मनीष आर्यन, आदित्य, आनंद कुमार आदि सदस्य मौजूद थे। आम सभा श्री जैन श्वेतांबर मंदिर लाल कोठी भागलपुर में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!