*विक्रमशिला सेतु बंद होने से शादी में संकट, दूल्हे ने लगाई डीएम से गुहार साहब शादी करा दीजिए* संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होने के बाद आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है सबसे ज्यादा दिक्कत अब शादी-विवाह में आने-जाने वालों को हो रही है।दरअसल प्रशासन की ओर से गंगा नदी में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक ही नौका परिचालन की अनुमति दी गई है इसी बीच एक अनोखा मामला सामने आया जहां दूल्हा जयराम कुमार शादी करने के लिए गंगा पार जा रहा था लेकिन थोड़ी सी देरी होने की वजह से वह नाव की सवारी से वंचित रह गया नाव बंद होने के बाद दूल्हा और उसके परिजन परेशान होकर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाने लगे। दूल्हे जयराम कुमार ने भावुक अंदाज में कहा डीएम साहब शादी करा दीजिए वहीं दूल्हे के जीजा मुकेश कुमार ने बताया कि अब बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है अगर समय पर नदी पार नहीं कर पाए तो शादी का शुभ मुहूर्त निकल जाएगा।विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगे हैं लोगों की मांग है कि प्रशासन शादी-विवाह और जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था करे ताकि लोगों को राहत मिल सके बाइट — जयराम कुमार, दूल्हा, भातोरिया, भागलपुर बाइट — मुकेश कुमार, लड़के का जीजा, अकबरनगर, भागलपुर
