छात्र नौजवानों के बिहार बंद के आह्वान पर भागलपुर में बंद का असर, छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर सुरक्षा का कड़े इंतजाम, छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
INTRO – भागलपुर में बिहार बंद के दौरान छात्रों ने तिलकामांझी चौक पर जमकर बवाल मचाया जहां पुलिस पर पत्थरबाजी किया वहीं चौक पर लगे वज्रा वाहन सहित कई पुलिस वाहन को तोड फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।बिहार में छात्र नौजवानों के बिहार बंद के आह्वान पर भागलपुर में छात्र नौजवान सड़क पर उतरे थे जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण रूप से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ अन्याय और नीट पेपर लीक परीक्षा मामले को लेकर भागलपुर के छात्रों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया वहीं केन्द्र के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को भी कई बार दोहराया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्र नौजवानों की मांग है कि दिल्ली – पटना से लेकर अन्य जगहों पर छात्र नौजवान युवाओं को बर्बर पुलिस दमनकारी के उपर कार्रवाई हो। वहीं छात्रों पर थोपे जा रहे फर्जी मुकदमे की वापसी सहित गिरफ्तार छात्रों की अविलंब रिहाई करे।साथ ही नीट पेपर लीक परीक्षा मामले पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं बंद को लेकर भागलपुर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी वहीं भागलपुर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड में था। लेकिन प्रदर्शन के दौरान तिलकामांझी चौक पर छात्रों ने भारी उत्पात मचाया, वहीं पुलिस की वाहन को तोड फोड़ कर तहस नहस कर दिया।
बाईट – एस एस पी , भागलपुर
