संकुल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक में विज्ञान और गणित के शिक्षक परियोजना आधारित शिक्षण पर परिचर्चा

संकुल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक में विज्ञान और गणित के शिक्षक परियोजना आधारित शिक्षण पर परिचर्चा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

मध्य विद्यालय जगदीशपुर के सभागार में उपस्थित हुए जो संकुल संसाधन केंद्र लोकनाथ हाईस्कूल जगदीशपुर के समन्वयक सह वरीय प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । बैठक में समन्वयक मिश्र ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को करके सीखने के लिए प्रेरित करें क्योंकि जब बच्चे किसी विषय को प्रत्यक्ष रूप से करके अभ्यास करते है तो वह उसे आत्मसात कर लेते हैं और तो और जो बच्चे किताब और कॉपी में रूचि नहीं लेते वे परियोजना तथा प्रयोग करने में आगे आ जाते हैं । वहीं विभागीय आदेशानुसार मध्य विद्यालय जगदीशपुर में समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें अभिभावक के साथ त्रैमासिक मूल्यांकन का परिणाम साझा किया गया । इस अवसर पर शिक्षिका सिंपल कुमारी , रूकैया हुसैन, आहुति निषाद, शाहिना खातून, पूजा कुमारी, शिक्षक मो इबरार आलम, अमित कुमार सिंह, फणिन्द्र पासवान, राकेश कुमार पंजियारा, संतोष कुमार राय सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!