भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, रेल एसपी के नेतृत्व में जीआरपी-आरपीएफ का फ्लैग मार्च और सघन जांच

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, रेल एसपी के नेतृत्व में जीआरपी-आरपीएफ का फ्लैग मार्च और सघन जांच

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार ।

भागलपुर बिहार बंद को लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है रेल एसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया और स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर प्रवेश-निकास द्वार तथा आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
रेल एसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि बिहार बंद के दौरान सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे अधिकारियों को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!