मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-23.08.2026 को मधुसूदनपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मधुसूदनपुर थानान्तर्गत ग्राम-मनसर स्थित आम बगीचा में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त गठित टीम के द्वारा मधुसूदनपुर थानान्तर्गत ग्राम-मनसर स्थित आम बगीचा में सशस्त्र बल के साथ पहुँचा गया तो देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. बीरबल कुमार यादव पिता-सुधो यादव सा० श्यामपुर थाना-रजौन जिला-बांका को हिरासत में लिया गया तत्पश्चात् पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः-01. ब्राउन शुगरः-24.5 ग्राम ।02. मोबाइल फोनः-01। बीरबल यादव पिता-सुधो यादव का अपराधिक इतिहासः- 01. रजौन थाना कांड सं0-479/24 दिनांक-05.10.2024। गिरफ्तारीः-01. बीरबल कुमार यादव पिता-सुधो यादव सा0 श्यामपुर थाना-रजौन जिला-बांका। छापामारी दल की विवणीः पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना। पु०अ०नि० सागर मधुसूदनपुर थाना। पु०अ०नि० गोपाल पासवान मधुसूदनपुर थाना।सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!