साइबर अपराध में इस्तेमाल हेतु अवैध रूप से सिम (Sim) निर्गत करने तथा उसे अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को बेचने वाले POS Agent गिरफ्तार।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

साइबर अपराध में इस्तेमाल हेतु अवैध रूप से सिम (Sim) निर्गत करने तथा उसे अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को बेचने वाले POS Agent गिरफ्तार।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार साईबर अपराध से संबंधित कांडो में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं छापामारी किया जा रहा है।

इसी क्रम में ccsu (Cyber Crime Security Unit) पटना से सूचना प्राप्त हुआ कि भागलपुर जिला अन्तर्गत कुछ POS Agent के द्वारा फर्जी ढंग से सिम कार्ड निर्गत किया जा रहा है।

इस संबंध में प्रारंभिक जांच उपरांत पता चला कि भागलपुर स्थित एक POS Agent के द्वारा जिले के शाहकुण्ड तथा अकबरनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीणों का मोबाइल नं० पोर्ट कराने के नाम पर ग्रामीणों के जानकारी के बिना वोडाफोन कम्पनी का पिछले छः (6) महिनों में करीब 81 सिम निर्गत किया गया है। जिसका इस्तेमाल झारखंड तथा पश्चिम बंगाल स्थित साइबर अपराधियों द्वारा कुल 122 अपराध किया गया है। जांच के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि POS Agent मो० अब्दुल मतीन पिता-मो० गुलजार सा०-बरहपुरा थाना-ईशाकचक जिला-भागलपुर द्वारा अपने सहयोगी मो० अफताब पिता-मो० इजहार सा०-जैनपुर थाना-शाहकुण्ड जिला-भागलपुर के मदद से अवैध तरीके से सिम निकालकर झारखंड तथा पश्चिम बंगाल स्थित साइबर अपराधियों को बेचा जाता था।इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-61/26 दिनांक-24.08.2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई।
कांड के उद्भेदन एवं नामजद साइबर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर की निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।प्राप्त सूचना के आलोक में उक्त गठित टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं गुप्त सुत्रों के आधार पर कांड के प्राथमिकी अभियूक्त मो० अब्दुल मतीन पिता-मो० गुलजार सा०-बरहपुरा थाना-ईशाकचक जिला-भागलपुर को तिलकामांझी थाना अन्तर्गत कचहरी चौक से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को पूछ-ताछ उपरांत अग्रिम विधिसम्मत् कार्रवाई कि जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से की गई पूछ-ताछ एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुसंधान एवं छापामारी किया जा रहा है।गिरफ्तारीः-01. मो0 अब्दुल मतीन पिता-मो० गुलजार सा०-बरहपुरा थाना-ईशाकचक जिला-भागलपुर। बरामदगीः-01. मोबाइल फोनः-01।02. स्कूटीः-01।छापामारी दल की विवरणीः-पु०अ०नि० शिव कुमार सुमन साइबर थाना भागलपुर। पु०अ०नि० सन्नी कुमार साइबर थाना भागलपुर।पु०अ०नि० प्रशांत कुमार साइबर थाना भागलपुर।सि0/1767 कृष्णमोहन कुमार साइबर थाना भागलपुर।सि0/937 कमल किशोर साइबर थाना भागलपुर।चा0 सि0/99 रवि कुमार साइबर थाना भागलपुर। बिहार पुलिस । तकनिकी टीमः – सि0/230 धर्मेन्द्र कुमार, साइबर थाना भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!