डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
एक पेड़ मां के नाम
भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में प्राकृतिक कल्याण परिषद् की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक योजना “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राकृतिक कल्याण परिषद् के राज्य निदेशक अमित सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोज सिंह मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव हैं।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने
“पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”,
“एक पेड़ मां के नाम, प्रकृति को दें नया मुकाम”
जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
बाइट — अमित सिंह
