डेस्क बिहार भागलपुर
21-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
बेतिया में सेनको गोल्ड डकैती के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों में लगेगा पैनिक अलार्म
भागलपुर बेतिया के सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की डकैती के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने स्वर्णकार संघ और शहर के बड़े आभूषण व्यवसायियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की बैठक में जिले के सभी डीएसपी और प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे बैठक में एसएसपी ने आभूषण दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्ड तैनात करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया साथ ही दुकानों में पैनिक अलार्म सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया जिसका सीधा संपर्क संबंधित थाने से रहेगा आपात स्थिति में अलार्म दबाते ही पुलिस को सूचना मिल सकेगी एसएसपी ने बताया कि सोना पट्टी समेत प्रमुख सर्राफा बाजारों में पुलिस गश्ती बढ़ाई गई है व्यवसायियों को पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं वहीं अपराधियों की घुसपैठ रोकने के लिए शहर के पांच प्रमुख एंट्री पॉइंट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया है पुलिस का लक्ष्य आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित वारदातों पर रोक लगाना है
