डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर रिपोर्ट/अमित कुमार 9798944840
ईस्माइलपुर थानान्तर्गत हुई हत्या मामलें में त्वरित कार्रवाई। महज 24 घंटे के अन्दर हत्या की घटना में संलिप्त 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
ईस्माइलपुर थाना अंतर्गत नारायण चंडी स्थान के समीप स्थित एक बासा में सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया।
घटना के त्वरित उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस
अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
उक्त गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त 1. सुशील कुमार एवं 2. नागो मंडल को गिरफ्तार किया गया है। कांड में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण जमीनी विवाद बताया।
गिरफ्तारीः-
1. नागो मंडल पे०-स्व० बालदेव मंडल सा०-नारायणपुर थाना-ईस्माइलपुर जिला-भागलपुर 2. सुशील कुमार पे०-नागो मंडल सा०-नारायणपुर थाना-ईस्माइलपुर जिला-भागलपुर
