कटिहार तीनगछिया बाजार समिति में पुलिस आउट पोस्ट खुला: एसपी परिचय कुमार ने किया उद्घाटन; स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के लिए जरूरी बताया
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार के वार्ड नंबर 44 स्थित तीनगछिया बाजार समिति में पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुरक्षा और भयमुक्त माहौल के लिए आउट पोस्ट जरूरी था। इलाके के लोग लंबे समय से यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आउट पोस्ट खुलने से तीनगछिया बाजार समिति और आसपास के इलाके में पुलिस सहायता मिल सकेगी। बाजार आने वाले व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को भी मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में पवन पोद्दार और निरंजन पोद्दार सहित अन्य वक्ता मौजूद थे। उन्होंने कटिहार के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, एसपी परिचय कुमार, डीएसपी विशाल आनंद, थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह और समाजसेवी पवन पोद्दार का आभार जताया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आउट पोस्ट से वार्ड 44 की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
