हबीबपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 73 ग्राम स्मैक और 1.18 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

डेस्क बिहार भागलपुर
20-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

हबीबपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 73 ग्राम स्मैक और 1.18 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष महाअभियान “स्वस्थ युवा – स्वस्थ भागलपुर” के तहत हबीबपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की है।
हबीबपुर थानांतर्गत शाहजंगी नवटोलिया में पुलिस ने गुप्त सूचना पर आधी रात को छापामारी कर कुख्यात तस्कर अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू कुमार, पिता – राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 73.19 ग्राम स्मैक, 1,18,120 रुपया नकद और 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बीती मध्य रात्रि को हबीबपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहजंगी नवटोलिया में अनिकेत कुमार उर्फ बिट्टू कुमार अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री कर रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 एवं हबीबपुर थानाध्यक्ष, डीआईयू टीम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने विधिवत छापामारी कर आरोपी को उसके घर से स्मैक, नकद और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस सफल छापेमारी दल में 01. पु०नि० सह थानाध्यक्ष धनश्याम कुमार, हबीबपुर थाना 02. पु०अ०नि० रंजय कुमार, हबीबपुर थाना
03.पीटीसी/512 राजीव कुमार, हबीबपुर थाना
04.पु०अ०नि० सफदर अली, डीआईयू टीम
05.पु०अ०नि० बिट्टू कुमार कमल, डीआईयू टीम
06.सशस्त्र बल, हबीबपुर थाना शामिल थे।पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हॉट-स्पॉट पर लगातार छापामारी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!