सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ की तैयारी को लेकर सन्हौला प्रखंड की चार पंचायतों में आयोजित हुई ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’, सरकार की उपलब्धियों से लोगों को कराया गया अवगत

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 17.10.2026

‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ की तैयारी को लेकर सन्हौला प्रखंड की चार पंचायतों में आयोजित हुई ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’, सरकार की उपलब्धियों से लोगों को कराया गया अवगत

भागलपुर। आगामी 24 नवम्बर 2026 को टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से पंचायत एवं वार्ड स्तर पर जनसंपर्क और परिचर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

विधायक श्री शुभानंद मुकेश के नेतृत्व में सन्हौला प्रखंड की अरार, बड़ी नाकी ,सिलहन खजुरिया,धुआबे, पोठिया, भुड़िया-महियामा एवं अमडीहा पंचायत में ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों, सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

परिचर्चा के माध्यम से लोगों को बताया गया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। साथ ही 24 नवम्बर को भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस अवसर पर विनय सिंह , शैलेन्द्र तोमर , विजय मंडल,रामप्रसाद चौरसिया, मुखिया मुन्ना मंडल,हेमन्त राज,निरंजन रजक ,मु महफूज, राजन मंडल ,गौरीशंकर मतवाला, अनिल मंडल, अमन कुमार, अनिल दास, पवन मंडल एवं सुबोध कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और गति देते हुए ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!