सेवा चित्र प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय जगदीशपुर की छात्रा स्नेहा कुमारी रही प्रथम स्थान
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
मेरे सपनों का भारत के तहत सेवा चित्र प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर अरविंद कुमार के नेतृत्व में लोकनाथ हाईस्कूल जगदीशपुर में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्रा ने भाग लिया । इसमें चित्रांकन और भाषण आयोजित किया गया जिसमें सुभाष चंद्र पासवान, विनय कुमार पोद्दार, दीपक कुमार तथा अभिषेक आनंद निर्णायक मंडल में थे । सेवा चित्र में मध्य विद्यालय जगदीशपुर की स्नेहा कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय तरडीहा की भाविका पाण्डेय द्वितीय तथा मध्य विद्यालय दीननगर की निशा भारती तृतीय स्थान पर रही वहीं भाषण में माध्यमिक विद्यालय हबीबपुर की स्वालि प्रिया प्रथम , माध्यमिक विद्यालय सैनो की आरूषि भारती द्वितीय तथा माध्यमिक विद्यालय पुरैनी उत्तरी की आफरीन तृतीय स्थान पर रही । इस अवसर संसाधन शिक्षक गोविंद कुमार, शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा , फूल कुमारी सहित विभिन्न संकुल के शिक्षक तथा छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
