कहलगांव विधानसभा के विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक शुभानन्द मुकेश ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किए।
इस दौरान माननीय विधायक जी क्षेत्र की जनता से संवाद किए तथा स्थानीय समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं विकास संबंधी विषयों पर चर्चा किया।
जदयू जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि माननीय विधायक श्री शुभानन्द मुकेश का लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा कहलगांव की धरती और यहां की जनता से गहराई से जुड़े हुए हैं। विधायक जी सदैव आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के प्रति पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।
