छठ पूजा को लेकर रेलवे अलर्ट, भागलपुर स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे अधिकारी और रेलकर्मी, DRM ने किया निरीक्षण।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

छठ पूजा को लेकर रेलवे अलर्ट, भागलपुर स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे अधिकारी और रेलकर्मी, DRM ने किया निरीक्षण।

भागलपुर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं दूसरे राज्यों से भागलपुर आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर रेलवे विशेष इंतजाम कर रहा है।इसी कड़ी में मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए डीआरएम ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए अधिकारियों से लेकर रेलवे कर्मचारियों तक को 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े

बाइट – मनीष गुप्ता,डीआरएम मालदा डिविजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!