डेस्क बिहार भागलपुर
13-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर रेलवे स्टेशन का डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने किया औपचारिक निरीक्षण
भागलपुर छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर रेलवे स्टेशन का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों का भी परिचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष ध्यान दिया।
