सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027- 28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027- 28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

दिनांक 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल सोसायटी (sss) के तत्वावधान में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027 )के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर के सैनिक स्कूलों एवं नए सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा षष्ठ एवं नवम में नामांकन लिया जाएगा उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक 3 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 2 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा। विलंब शुल्क ₹500 के साथ 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक आवेदन करने का अवसर रहेगा। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 7 से 9 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा शहर की घोषणा 11 जनवरी 2027 को होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड 25 जनवरी 2027 को होगा एवं प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगा। सैनिक स्कूल में शिक्षा प्राप्त करना विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्भक्ति, आत्मविश्वास एवं चरित्र निर्माण के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यालय परिवार सभी इच्छुक विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के सैनिक स्कूल काॅर्डिनेटर उल्लास डे, विद्यालय के परीक्षा प्रमुख गौतम भारती,अभिजीत आचार्य एवं मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
शशि भूषण मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!