भागलपुर छठ पूजा को लेकर रेल पुलिस अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा का विशेष निरीक्षण

डेस्क बिहार भागलपुर
12-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर छठ पूजा को लेकर रेल पुलिस अलर्ट, स्टेशन पर सुरक्षा का विशेष निरीक्षण

छठ महापर्व को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। Rpf और grp की संयुक्त टीम द्वारा आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं रेल डीएसपी जमालपुर के साथ रेल SP नें स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
इस दौरान एंटी सबोटेज जांच के साथ स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध सामानों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
वहीं, भागलपुर में हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना को लेकर रेल पुलिस संवेदनशील है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
रेल एसपी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि छठ पर्व के दौरान RPF और GRP उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!