16 साल की सेवा के बाद भी संविदा का दंश! आईटी कर्मियों ने भरी हुंकार, आंदोलन की बनी रणनीति*बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक, समन्वय समिति के गठन सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

डेस्क बिहार भागलपुर
12-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

16 साल की सेवा के बाद भी संविदा का दंश! आईटी कर्मियों ने भरी हुंकार, आंदोलन की बनी रणनीति*बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक, समन्वय समिति के गठन सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भागलपुर बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भागलपुर जिला समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत आईटी प्रबंधक, आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर के जिला आईटी प्रबंधक ने की इसमें बड़ी संख्या में आईटी कर्मियों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से संविदा पर कार्य कर रहे आईटी कर्मियों को एकजुट कर उनके भविष्य और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था। बैठक में कर्मियों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि लगभग 16 वर्षों तक निरंतर और समर्पित सेवा देने के बावजूद उन्हें आज भी संविदा की व्यवस्था में काम करना पड़ रहा है लंबे समय से सेवा देने के बाद भी स्थायीकरण और सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सवाल बने हुए हैं बैठक में बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के माध्यम से इन समस्याओं को मजबूती से उठाने और राज्य स्तर पर एकजुट होकर संघर्ष करने पर सहमति बनी।इस दौरान तीन प्रमुख एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया इनमें जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन, आंदोलन की पृष्ठभूमि एवं स्वरूप का प्रस्ताव तैयार करना तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन और उनमें कर्मियों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की जिला स्तरीय व्यवस्था शामिल रही।बैठक में जिला अध्यक्ष बीईएएसए कुणाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष बीआईटीएसए रवि रंजन कुमार सहित आईटी प्रबंधक पूनम कुमारी की उपस्थिति और सहभागिता रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!