जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के उपाध्यक्ष पद पर भोला कुमार मंडल प्रथम स्थान पर निर्वाचित!

जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के उपाध्यक्ष पद पर भोला कुमार मंडल प्रथम स्थान पर निर्वाचित!

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर, 13 जुलाई। जिला विधिज्ञ संघ, भागलपुर के कार्यकारिणी चुनाव 2026–28 के अंतर्गत उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार भोला कुमार मंडल ने 756 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में ओम प्रकाश तिवारी को 600 मत प्राप्त हुए, जबकि बंदना कुमारी को 597 मत मिले।
परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष भोला कुमार मंडल ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य के सम्मान, पारदर्शिता, एकता तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ता साथियों के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार एसोसिएशन के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!