बारात में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं भाई ने लगाया गंभीर आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
27-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

बारात में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं भाई ने लगाया गंभीर आरोप

 

भागलपुर शादी समारोह में खुशियों और जश्न के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है बारात में शराब पार्टी के बाद एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया घटना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के हुसैनाबाद बाल्टीकारखाना निवासी राममंडल के पुत्र शिवा मंडल अपने कुछ साथियों के साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र के तारड़ गांव में बारात में शामिल होने गए थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि बारात में पांच से छह लोग एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे इसी दौरान उनके भाई की मौत हो गई हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलने के बाद बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए बताया कि युवक की मौत शंभूगंज थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए इस मामले में प्राथमिकी शंभूगंज थाने में ही दर्ज होगी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की चौहद्दी भी शंभूगंज थाना क्षेत्र में ही निर्धारित की जाएगी बाईपास थाना पुलिस ने परिजनों को शव शंभूगंज थाना ले जाने की बात कही, ताकि वहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो सके।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!