मैट्रिक पास युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर 2 स्थित मिश्रा टोला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि गोलू कुमार ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह उसमें सफल भी हुआ था
घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बीती रात गोलू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा जहां गोलू कुमार पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
