जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय तेलघी बालक एवं प्राथमिक विद्यालय मंडल पोखर टोला का किया निरीक्षण, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय तेलघी बालक एवं प्राथमिक विद्यालय मंडल पोखर टोला का किया निरीक्षण, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

*दिनांक 05 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा आज नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं संचालित सरकारी योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय तेलघी बालक एवं प्राथमिक विद्यालय मंडल पोखर टोला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, भोजन तैयार करने की व्यवस्था, रसोईघर की स्वच्छता तथा इससे संबंधित संधारित पंजियों का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही रसोईघर एवं भोजन बनाने में उपयोग होने वाले बर्तनों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नवगछिया श्री वैभव शर्मा द्वारा भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया तथा भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नवगछिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!