डेस्क बिहार भागलपुर
5-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
जगदीशपुर में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी की भर्ती में 25 अभ्यर्थियों का चयन, एक महीने की होगी ट्रेनिंग
जगदीशपुर (भागलपुर)। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एसआईएस (SIS) सिक्योरिटी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 20 अभ्यर्थियों का चयन सिक्योरिटी गार्ड और पांच अभ्यर्थियों का चयन सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए हुआ।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान कंपनी के भर्ती अधिकारी पंकज कुमार ने अभ्यर्थियों को चयन, प्रशिक्षण और नियुक्ति से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित सभी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 9 नवंबर 2026 से आरटीए चकाई ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगा। प्रशिक्षण की अवधि एक महीने की होगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार जिले में तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अलग-अलग तिथियों पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। इसके तहत 5 नवंबर को नाथनगर प्रखंड परिसर, 6 नवंबर को शाहकुंड प्रखंड परिसर, 7 नवंबर को गोराडीह प्रखंड परिसर और 9 नवंबर को सुल्तानगंज प्रखंड परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सबौर प्रखंड परिसर में भी भर्ती शिविर लगाया जाएगा। भर्ती अभियान का अंतिम शिविर 12 नवंबर 2026 को जिला नियोजनालय, भागलपुर में आयोजित होगा।
कंपनी की ओर से इच्छुक युवाओं को निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 6200847503 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान से भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
