डेस्क बिहार भागलपुर
2-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, बाईपास थाने में हुई शांति समिति की बैठक
आगामी पर्व दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाईपास थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को बाईपास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की
बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि पंडाल और घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर बैरिकेडिंग और रोशनी की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा गया।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी अपने सुझाव दिए। सभी ने पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
