भागलपुर में युवक हत्याकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, चार खोखा, एक विकृत बुलेट और 86 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षकने बताया की 25 अप्रैल 2026 को जोगसर थाना को सूचना मिली थी कि सौरभ जायसवाल निवासी बिरौली, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों गौरव कुमार और राजा कुमार को गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 25 अप्रैल को मानिक सरकार घाट रोड स्थित एक फ्लैट में अवैध हथियार के साथ मौज-मस्ती के दौरान विवाद हुआ जिसमें सौरभ जायसवाल को गोली मार दी गई। घायल सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई
बाइट — प्रमोद कुमार सीनियर एसपी भागलपुर
