भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में घुसा बाढ़ का पानी, हॉस्टल खाली कर घर लौट रहे छात्र

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में घुसा बाढ़ का पानी, हॉस्टल खाली कर घर लौट रहे छात्र

ऐंकर -भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का असर अब इंजीनियरिंग कॉलेज पर भी साफ दिखाई दे रहा है भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर करीब 2 फीट पानी जमा है जबकि छात्रावास में पानी का स्तर 7 से 10 फीट तक पहुंच गया है स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास को खाली करा दिया है हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं अपना सामान लेकर घर लौट रहे हैं। बाढ़ के पानी की वजह से छात्रावास में रहना मुश्किल हो गया है और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है हालांकि, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी है अब छात्र अपने घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे कॉलेज में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और प्रशासन की ओर से छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है

बाइट — डॉक्टर रमन, प्रोफेसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!