डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
ऐंकर – भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है सिटी एसपी के मुताबिक वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 4 सितंबर को सुल्तानगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोलगामा स्थित शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया टीम ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी करते हुए कोलगामा शिव मंदिर के समीप से ऋषिकेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- -अतुलेश झा, सिटी एसपी, भागलपुर
