डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
छठ पूजा का यह लोक आस्था का चौथा दिवस जो नगरह के घाट पर 100 सूप वाली व्रती चित्रलेखा देवी द्वारा उगते हुए सूर्य को प्रातः अर्घ्य देते हुए ।।
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के नगरह गांव में छठ व्रतियों के द्वारा आज लोक आस्था का छठ महापर्व का चौथा दिवस पर उगते सूर्य को प्रातः अर्घ्य देते हुए दिखीं । व्रती चित्रलेखा ने बताया कि में कई वर्षों से इस छठ महापर्व को करते आ रही हूँ यह पर्व श्रद्धा भक्ति से किया जाता है ।इस पर्व का सबसे बड़ा महत्व पंडित शुभम कुमार उर्फ बिरजू झा ने बताते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में सप्तमी तिथि को भगवान भास्कर देव को 5: 59 में उगते हुए प्रातः द्वितीय अर्घ्य देकर छठी पूजा का नियम पूर्ण किया गया 36 घंटे का निर्जला उपवास रख कर अपने परिवार के लिये शारीरिक एवं संतानों के स्वास्थ और मंगल कामना के लिए किया गया यह पर्व संपूर्ण हुआ । वहीं छठ व्रती के पुत्र चंदन मिश्रा ने बताया काफी श्रद्धा और साफ सफाई,नियम पूर्वक के साथ हम अपनी माँ को लेकर घाट पर पहुंचे हुए हैं और 100 सूप घरों से लेकर घाट तक आए पता ही नहीं चलता पिछले दो दिनों से जगे हुए हैं थकावट होनी चाहिए पर ऐसा कुछ अनुभव नहीं हो रहा यही कहूँगा कि माँ छठी हम परिवार को ऐसे ही बल , ज्ञान, और धन से संपन्न करें ताकि नए वर्षों में और धूमधाम से उत्साह पूर्वक इस पुजा को करते आ रहे।अर्घ्य देने के बाद सभी को व्रती ने टिक्का लगाया और प्रसाद वितरण किया ।सभी श्रद्धालुओं ने प्रणाम करके प्रसाद लिया।
तमाम श्रद्धालु घाट पर पहुंचे ।घाटों की इंतजाम में प्रशासन एवं समाज के नेतृत्वगणों द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ा है यूं कहें तो साफ सफाई का खासा इतंजाम किया है , चेंजिंग रूम, शौचालय,अर्घ्य देने की सामग्री जल, दूध जैसी सुविधा भी उपलब्ध है ।घाटों पर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने sdrf की टीम की तैनाती के साथ कई गोताखोर साथ में जहाजों की भी सुविधा रखी गई है ।किसी भी तरह की घटना/ हताहत होने पर प्रशासन अपना काम करते हुए नजर आ रही है।
