डेस्क बिहार भागलपुर
14-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई पर अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया मामला भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप का है। मृतक की पहचान नंदू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें नंदू यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर गोली मारकर पति की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वही पत्नी का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसको लेकर बबरगंज थाने में आवेदन दिया गया था हालांकि पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं वहीं गस्ती को भी लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब पांच राउंड गोली फायरिंग हुई है। गोली लगने से नंदू यादव की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
