दिग्घी किशनपुर से महिला लापता, परिजनों ने थाने में लगाई गुहार
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी किशनपुर गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है महिला के परिजनों ने उसकी तलाश के लिए पुलिस से मदद की मांग की है जानकारी के अनुसार दिग्घी किशनपुर निवासी मुनीलाल यादव ने मधुसूदनपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि 31 मई की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे देर रात करीब एक बजे उनकी नींद खुली तो उनकी पत्नी दुर्गा देवी घर में नहीं थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर महिला की तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है मुनीलाल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और पूर्व में भी कई बार घर से चली गई थीं हालांकि हर बार उन्हें खोजकर वापस घर लाया गया था।लापता महिला की उम्र लगभग 34 वर्ष बताई जा रही है वह दो बच्चों की मां हैं
बाइट —
