लोदीपुर कला में डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी को छुड़ा ले भागा परिजन

लोदीपुर कला में डेढ़ किलो गांजा बरामद, आरोपी को छुड़ा ले भागा परिजन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपूर लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर कला पासवान टोला में बीते दिनों पुलिस ने 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया है उक्त अवैध मादक पदार्थ पासवान टोला निवासी राजू पासवान का पुत्र सौरभ कुमार के घर से बरामद हुआ है आरोपी को भी पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था परन्तु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल से आरोपी के परिजन सहित अन्य लोग उलझ गए और हाथापाई कर उसे छुड़ाकर लेकर भाग गया वहीं राजू पासवान के पुत्र सौरभ और उसकी मां ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है पुलिस ने घटना की सूचना लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को दी मौके पर पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष पहुंचे और आरोपी का पीछा किया, लेकिन सभी घर छोड़कर फरार थे इस संबंध में पुलिस ने सौरभ कुमार सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 1 किलो 532 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है

बाइट — सौरभ कुमार,आरोपी

बाइट — सोनी देवी,राजू पासवान की पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!