भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर — भागलपुर में छात्र आंदोलन के दौरान तिलकामांझी चौक पर हुई हिंसा और पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटना में शामिल 20 लोगों को अब तक डिटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर सभी उपद्रवियों की पहचान कर रही है। जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो यदि उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा वहीं जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पथराव और उपद्रव के दौरान सरकारी वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में नुकसान की भरपाई दोषियों से कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
बाइट — अलंकृता पांडे जिलाधिकारी भागलपुर
बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर
