इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आई पी गुप्ता पहुंचे भागलपुर।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आई पी गुप्ता पहुंचे भागलपुर।

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आई पी गुप्ता एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। जहां इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी भागलपुर के ज्ञानू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस दौरान सहरसा विधायक आई पी गुप्ता ने कहा कि मिशन 2029 और 2030 को लेकर पटना में एक बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है। वहीं आई पी गुप्ता ने कहा कि बिहार सरकार ने सवर्णों की समस्या के निदान के लिए प्रत्येक जिले में एक नाॅडल पदाधिकारी नियुक्त हेतु केबिनेट में एक विधेयक पारित किया है जब सवर्णों के लिए विधेयक पास हो सकता है तो अन्य जाति जैसे पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं एस सी,एस टी के लिए नाॅडल पदाधिकारी क्यों नहीं बनना चाहिए। वहीं इसको लेकर आने वाले समय में गांव गांव जाकर अभियान छेड़ेंगे। जबकि वर्तमान सरकार तानाशाह हैं जो एक डरपोक प्रवृत्ति का होता है यदि सरकार या प्रशासन के खिलाफ आम लोग या मिडिया,सोशल मीडिया में आवाज उठाती है तो सरकार और प्रशासन उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का काम कर रही है।

बाइट – आई पी गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!