धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पप्पू यादव, बोले लफुआ और जाहिल कैसे संत हो गए,सम्राट चौधरी को भी घेरा

डेस्क बिहार भागलपुर
6-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पप्पू यादव, बोले लफुआ और जाहिल कैसे संत हो गए,सम्राट चौधरी को भी घेरा

भागलपुर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक टिप्पणी की जिसके बाद देश भर में उनके खिलाफ सियासत तेज हो गयी है पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि वह तो कह दिए राम जी के 5 बाप हैं। तुम हमारे राम को भी गाली दो कृष्ण को भी गाली दो किसीने एक शब्द कहा। इस्कॉन, बजरंग दल ,विश्व हिंदू परिषद ने क्यों नहीं बोला। जिस दिन ये पैदा हुआ तभी हमने कहा था कि लफूवा है। संत है प्रेमानंद संत है ओशो, संत वह है जो मानव कल्याण की बात करते हैं ये लफुआ ज़ाहिल कैसे संत हो गए जो मेरी ही आस्था पर ठेस पहुँचाते हैं। देश को बांटने का काम कौन कर रहा है। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए अपराध और क्राइम बयान को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि 40 सालों से बिहार और बिहारी गाली बना हुआ है। हे मुख्यमंत्री जी कुछ पढ़ तो लीजिये आपके आचरण व्यवहार के चलते 13 करोड़ बिहारी बदनाम हो रहे हैं। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां शुभनल्लाह। एक 6 क्लास एक दस क्लास है हमाम में सब नंगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!