डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया विशेष छापेमारी अभियान, 08 गिरफ्तार
*दिनांक 06 नवम्बर 2026:-* मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा दिनांक 05.11.2026 को भागलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकरपुर (थाना–नाथनगर), खनकिता (थाना–सबौर), सुल्तानपुर भिट्ठी (थाना–सबौर), बरारी (थाना–बरारी), विहपुर (थाना–विहपुर), लतारपुर (थाना–गोपालपुर), नवटोलिया (थाना–झंडापुर), नारायणपुर (थाना–भवानीपुर), अनादीपुर रोड (थाना–कहलगांव), अवासपुर (थाना–एकचारी), एकडारा (थाना–बुद्धचक) एवं हरिचंद्रपुर (थाना–अंतिचक) सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही लगभग 663.04 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा अवैध शराब के कारोबार में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया।
मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण तथा परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग की टीम द्वारा आगे भी इस प्रकार की छापेमारी एवं विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।
