विश्व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मध्य विद्यालय जगदीशपुर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
विश्व पर्यावरण दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों इस वर्ष के थीम जलवायु कार्रवाई पर आधारित प्रभात फेरी निकाल कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखे का संदेश दिया । वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी और शारिका निगार के नेतृत्व में पर्यावरण से संबंधित स्लोगन साथ जगदीशपुर मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्र में जाकर कर अपने नारे से सभी को जागरूक किए। इसके बाद पुराने प्रखंड परिसर, प्रखंड संसाधन केंद्र तथा विद्यालय परिसर नए पौधे लगाते हुए अन्य पौधे निराई और सिंचाई किए । इस अवसर पर बच्चें के साथ वार्डेन सापन कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शारिका निगार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा,रिंकू , सुशीला , बाबूलाल अभिभावक सह विद्यालय के सचिव प्रीति कुमारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे ।
