Katihar:बेलौन पैक्स चुनाव में 275 मतों से नरेश चंद्र की जीत

Katihar:बेलौन पैक्स चुनाव में 275 मतों से नरेश चंद्र की जीत

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कदवा| कदवा प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेलौन में पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर नरेश चंद्र दास ने 567 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 275 मतों के अंतर से हराया। परिणाम आते ही बेलौन बाजार और आसपास के इलाकों में समर्थकों ने जश्न मनाया। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी गईं।
चुनाव की जानकारी प्रदीप कुमार दास ने दी। उन्होंने बताया कि पैक्स सदस्य पद के लिए गोपाल कृष्ण राय, संजय कुमार दास, रीना देवी और श्याम सुंदर महतो सहित कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार नरेश चंद्र दास 2021 से पैक्स अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। उनके कार्यकाल में धान अधिप्राप्ति और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से जुड़े कामों पर जोर रहा। इसी आधार पर मतदाताओं ने उन्हें दोबारा चुना। नरेश ने कहा से किसानों को लाभ पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!