डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
छठ पूजा का यह लोक आस्था का तीसरा दिवस जो नगरह के घाट पर 100 सूप वाली व्रती चित्रलेखा देवी द्वारा डूबते सूर्य को पहली अर्घ्य देते हुए दिखीं ।।
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के नगरह गांव में छठ व्रतियों के द्वारा आज लोक आस्था का छठ महापर्व का तीसरा दिवस पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हुए दिखीं । व्रती चित्रलेखा ने बताया कि में कई वर्षों से इस छठ महापर्व को करते आ रही हूँ यह पर्व श्रद्धा भक्ति से किया जाता है ।इस पर्व का सबसे बड़ा महत्व पंडित शुभम कुमार उर्फ बिरजू झा ने बताते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में षष्ठी को भगवान सूर्य देव को संध्या काल में डूबते हुए अर्घ्य देकर प्रथम नियम पूर्ण करते हैं 36 घंटे का निर्जला उपवास रख कर अपने परिवार के लिये शारीरिक एवं संतानों के स्वास्थ और मंगल कामना के लिए किया जाता है।वहीं छठ व्रती के पुत्र चंदन मिश्रा ने बताया काफी श्रद्धा और साफ सफाई के साथ हम अपनी माँ को लेकर घाट पर पहुंचे हुए हैं और 100 सूप घरों से लेकर घाट तक आए पता ही नहीं चलता पिछले दो दिनों से जगे हुए थकावट होनी चाहिए पर ऐसा कुछ अनुभव नहीं हो रहा यही कहूँगा कि माँ छठी हम परिवार को ऐसे ही बल , ज्ञान, और धन से संपन्न करें ताकि नए वर्षों में और धूमधाम से उत्साह पूर्वक इस पुजा को करते रहे।
तमाम श्रद्धालु घाट पर पहुंचे ।घाटों की इंतजाम में प्रशासन एवं समाज के नेतृत्वगणों द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ा है यूं कहें तो साफ सफाई का खासा इतंजाम किया है , चेंजिंग रूम, शौचालय,अर्घ्य देने की सामग्री जल, दूध जैसी सुविधा भी उपलब्ध है ।घाटों पर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने sdrf की टीम की तैनाती के साथ कई गोताखोर साथ में जहाजों की भी सुविधा रखी गई है ।किसी भी तरह की घटना/ हताहत होने पर प्रशासन अपना काम करते हुए नजर आ रही है।
